महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को राज्यपाल रमेश बैस से महाराष्ट्र भूषण सम्मान समारोह के दौरान लू लगने से 14 व्यक्तियों की मौत के मामले को लेकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
ट्वीट के जरिये राज्य सरकार पर निशाना
पटोले ने मुंबई के नजदीक खारघर स्थित एक खुले मैदान में सामाजिक कार्यकर्ता अप्पासाहेब धर्माधिकारी को राज्य का शीर्ष सम्मान प्रदान करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लोगों के लू लगने और मौत होने के मुद्दे को लेकर ट्वीट के जरिये राज्य सरकार पर निशाना साधा। धर्माधिकारी को केंद्र गृहमंत्री अमित शाह ने सम्मानित किया था।
गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो
कांग्रेस नेता ने रविवार के कार्यक्रम का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया
महाराष्ट्र भूषण पुरस्कारावेळी झालेले मृत्यू हे चेंगराचेंगरीमूळे? खोके सरकार नक्की काय लपवतंय?
या सरकारवर सदोष मनुष्यवधाचा गुन्हा दाखल झाला पाहिजे आणि मुख्यमंत्री आणि उपमुख्यमंत्र्यांनी त्वरीत राजीनामा दिला पाहिजे. मी राज्यपाल रमेश बैस यांना हे सरकार बरखास्त करण्याची विनंती करतो. pic.twitter.com/KP1jxrKVFW— Nana Patole (@NANA_PATOLE) April 19, 2023
क्या मौतों का कारण भगदड़ है? सरकार क्या छिपाने की कोशिश कर रही है?’’वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग बेहोश पड़े हैं जबकि अन्य उन्हें होश में लाने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और तत्काल मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। पटोले ने कहा, ‘‘मैं राज्यपाल से अनुरोध करता हूं कि इस सरकार को बर्खास्त करें।


Download Android App
Download iOS App



