गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के प्रमुख विजय सरदेसाई ने शुक्रवार को चिंता जतायी कि राज्य सिर्फ जुआ, ड्रग्स और सेक्स को लेकर खबरों में है जो कि बेहद खतरनाक परिपाटी है। उन्होंने पर्यटन में गिरावट के लिए भाजपा नीत राज्य सरकार की आलोचना की और पर्यटन के लिए ऐसी विस्तृत नीति बनाने की वकालत की जिसमें पर्यटकों की सुरक्षा, स्थानीय लोगों का सामाजिक-आर्थिक विकास सहित उनके सर्वांगीण कल्याण का ध्यान रखा जाए।
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जारी एक बयान में गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री सरदेसाई ने कहा, ‘‘आज गोवा, सिर्फ जुआ, ड्रग्स और सेक्स को लेकर खबरों में है। लोग खुलेआम न्यूड पार्टियों का विज्ञापन कर रहे हैं। यह खतरनाक परिपाटी है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत सभी पक्षकारों से संपर्क कर योजना तैयार करनी चाहिए और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए नए विचारों को आमंत्रित करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



