पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के रासपुर पतसिया स्थित राजकीयकृत राणा जनार्दन सिंह तारिणी इंटर विद्यालय परिसर में विधान पार्षद राणा गंगेश्वर सिंह के पिता स्व. राणा जनार्दन सिंह एवं राजकीयकृत राणा गजाधर अनुपिया चलितर मध्य विद्यालय रासपुर पतसिया के प्रांगण में उनके दादा जी स्व. राणा गजाधर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में उपस्थित जनसमूह का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। मूर्ति अनावरण के पश्चात मुख्यमंत्री ने विधान पार्षद राणा गंगेश्वर सिंह के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद रामनाथ ठाकुर, विधायक अशोक कुमार मुन्ना, विधायक विद्या सागर निषाद सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल मयंक बरबरे, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती हरप्रीत कौर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App




