वैसे तो अपने कई स्टार किड्स के बारे में काफी कुछ सुना पढ़ा होगा पर जितना फेम करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान में अपने पैदा होने के बाद से कमाया है उस जलवे के आगे तो बॉलीवुड स्टार भी फीके लगेंगे।
सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड गलियारों तक तैमूर की पॉपुलैरिटी के जबरदस्त क्रेज़ है। आज ये छोटे नवाब तैमूर अली खान अपना दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है और सुर्खियां ना बने ऐसा तो नहीं हो सकता।
आज तो मौका ही ख़ास है वरना तैमूर अली खान जब घर से बाहर भी निकलते है तो मीडिया पर्सन के कैमरे उनकी एक झलक पाने के लिए बेचैन हो जाते है। और यही वजह है की तैमूर अली खान की रोजाना नयी नयी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है।
आज तैमूर अली खान का जन्मदिन है तो इस मौके को बेहद ख़ास बनाने के लिए नवाब फॅमिली ने विदेश सैर का प्रोग्राम पहले ही बनाया हुआ था और इन दिनों सैफ अलीखा और करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ पहले मालदीव और अब साउथ अफ्रीका के केपटाउन में जश्न मना रहे है।
आज हम आपको तैमूर अली खान की शादी से जुडी ऐसी खबर बता रहे है जिसके बारे में जानकार आप हैरान रह जायेंगे। जी हाँ तैमूर अभी महज दो साल के हुए है पर इन छोटे नवाब की शादी की कहबर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
जी हाँ बॉलीवुड के नामी खानदान की लड़की आगे चलकर करीना कपूर की बहु बन सकती है और इस सेलिब्रिटी ने तैमूर को अपना दामाद बनाने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।
हम बात कर रहे बॉलीवुड सेलिब्रिटी और फिल्म निर्माता-डायरेक्टर करण जौहर के बारे में जो अपनी बेटी रूही को तैमूर अली खान की पत्नी बनते देखना चाहते है। करीना और करण जौहर लम्बे समय से ख़ास दोस्त है और दोनों परिवारों का एक दुसरे के यहां आना जाना लगा रहता है।
इस वजह से तैमूर अली खान और करण जौहर के बच्चे यश और रूही की अच्छी दोस्ती है। करण जौहर भी अपनी बेटी को कहते है की वो तैमूर को भैया ना बुलाये क्योंकि अगर तैमूर 20 साल बाद करण जौहर के घर के दामाद बनते भी हैं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं होगी।
करण जौहर ने आगे कहा की लोग बचपन से ही अपने बच्चों को भैया और दीदी बुलवाना शुरू कर देते है पर उन्हें ये पसंद नहीं है और बात भी सही है अगर 20 साल बाद तैमूर और रूही साथ रहना चाहते हो। इस वजह से अभी से उनके रिश्ते में भैया दीदी को लाकर दरार डालना ठीक नहीं है।


Download Android App
Download iOS App











