विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा (एससीएस) नहीं देने के विरोध में आज यहां आईजीएम स्टेडियम के ‘धर्म पोरता दीक्षा’ स्थल पर एक दिन के उपवास में बैठे। श्री नायडू ने उपवास में बैठने से पहले महात्मा गांधी, तेलुगू देशम पार्टी के संस्थापक एनटी रामा राव, डॉ. बीआर अम्बेडकर और स्वतंत्रता सेनानी पोट्टी श्रीरामुलु की तस्वीरों पर मालार्पण किया।
कनक दुर्गा मंदिर के पुजारी और धर्म गुरु ने उपवास शुरू करने से पहले उन्हें आशीर्वाद दिया। उनका आज जन्मदिन भी है। मुख्यमंत्री ने काला बिल्ला लगाकर केन्द्र सरकार के रवैये के खिलाफ विरोध जताया। श्री नायडू के अलावा पुत्र नारा लोकेश, मंत्री देवीनैनी उमामहेश्वर राव, कोल्लू रविन्द्र, एन आनंद बाबू सहित कई सांसद और विधायक भी उपवास पर बैठे। धर्म पोराता दीक्षा स्थल सभी कार्यकर्ताओं, छात्रों और महिलाओं से भरा हुआ था। राज्य के सभी 175 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मंत्री और कार्यकर्ताओं भी उपवास में बैठे है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



