अखिल भारतीय अन्नाद्रमुक की नेता वी के शशिकला को अपने बीमार पति से मुलाकात करने के लिए दिया गया पांच दिन का पैरोल आज शाम समाप्त हो रहा है और उनके बेंगलुरु जेल लौटने की संभावना है। बेंगलुरु रवाना होने से पहले शशिकला एक बार फिर से अपने पति से मुलाकात कर सकती हैं।
पिछले सप्ताह उनके पति का लीवर और गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया था। शशिकला को सशर्त पैरोल दिया गया था। उन्हें केवल अपने पति से मुलाकात करने और पैरोल की याचिका में दिए गए पते पर ही रहने की अनुमति दी गई थी। उन्हें किसी राजनीतिक नेता और अपने पार्टी के सदस्यों से मुलाकात की इजाजत नहीं दी गई थी।
उन्होंने 15 दिन का पैरोल मांगा था, लेकिन उन्हें केवल 5 दिन का पैरोल दिया गया था और वह छह अक्टूबर को जेल से बाहर आई थीं। शशिकला को आय के ज्ञात ह्मोतों से अधिक सम्पत्ति रखने के मामले में गत 15 फरवरी को चार साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी।


Download Android App
Download iOS App



