शहडोल के जिला अस्पताल में दो और बच्चों की मौत, 17 दिन में 23 की गई जान

Summary :

26 नवंबर से लेकर 14 दिसंबर के बीच शहडोल जिला अस्पताल के SNCU व PICU में भर्ती इन दो मौतों को मिलाकर अब तक 23 शिशुओं की जान जा चुकी है।

मध्य प्रदेश के शहडोल जिला अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है, रविवार को दो और बच्चों की उपचार के दौरान  मौत हो गई। 26 नवंबर से लेकर 14 दिसंबर के बीच अस्पताल के SNCU व (Special Newborn Care Unit) व PICU (Pediatric Intensive Care Unit)  में भर्ती  इन दो मौतों को मिलाकर अब तक 23 शिशुओं की जान जा चुकी है।  
 एक बच्ची की मौत का कारण फीडिंग के दौरान श्वास नली में दूध जाना बताया जा रहा है। जांच में यह बात सामने आई कि रविवार को दूध पिलाते समय बच्ची की मां सो गई और फीडिंग करते-करते दूध बच्ची की श्वास नली में चला गया। जब मां की नींद खुली तो बच्ची की सांसें थम चुकी थीं। 
चिकित्सकों ने पीआईसीयू में उसे रिवाइव करने की कोशिश की, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। एसएनसीयू व पीआईसीयू प्रभारी डॉ. निशांत प्रभाकर के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बच्ची की मौत बुखार व सर्दी के कारण हुई है। मामला दिमागी बुखार का भी लग रहा है। बच्ची की हालत बेहद गंभीर होने के बाद परिजन उसे लेकर यहां आए थे।
जबकि दूसरी बच्ची की बुखार व सर्दी से पीड़ित बताई गई है। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, तब तक मासूम की सांसें थम चुकी थीं। एसएनसीयू व पीआईसीयू प्रभारी डॉ. निशांत प्रभाकर के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बच्ची की मौत बुखार व सर्दी के कारण हुई है। मामला दिमागी बुखार का भी लग रहा है। बच्ची की हालत बेहद गंभीर होने के बाद परिजन उसे लेकर यहां आए थे।

Desk Team