विवादास्पद दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भगवान बुद्ध वाली टिप्पणी ‘गलत’ थी क्योंकि उनकी सीख आज की दुनिया के लिए ‘उपयोगी नहीं’ है। शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिए हैं।
राष्ट्रों को आतंकवाद के खिलाफ एक संयुक्त लड़ाई के लिए प्रेरित करते हुए, उन्होंने कहा था कि भारत ने दुनिया को बुद्ध के शांति के संदेश दिए हैं। भिड़े ने सांगली में एक कार्यक्रम में दावा किया कि दुनिया को वर्तमान समय में शांति का संदेश नहीं चाहिए जो बुद्ध ने अपने उपदेश में दिया था।
उन्होंने रविवार को कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह (बुद्ध का उल्लेख) करके गलती की। हमने दुनिया को बुद्ध दिया लेकिन यह (बुद्ध का शांति और सहिष्णुता का संदेश) अब उपयोगी नहीं है। यदि आपको दुनिया में व्यवस्था कायम करनी है तो हमें छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी महाराज के ‘विचारों’ की आवश्यकता होगी।”


Download Android App
Download iOS App



