पटना : लोकसभा चुनाव को देखते हुए जहां सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां अभी सीटों के तालमेल में उलझी है, पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से प्रदेष के पूर्व डीजीपी अषोक कुमार गुप्ता अपने समर्थकों के साथ जनसम्पर्क में आज गायघाट , बाईपास , मर्चा मर्ची और कोठिया गांव पहुंच कर ग्रामीणों से पानी, बिजली, स्कूल और अस्पताल की हालत के संबंध में बातचीत की।
साथ ही अनुसूचित जाति के टोले की हालत पर अफसोस जताया। पूर्व डीजीपी अषोक कुमार गुप्ता कहते हैं कि उन्होंने 35 वर्श तक पुलिस महकमे में उंचे पद पर नौकरी की और अब जनता की सेवा में बिना किसी राजनीतिक पार्टी के भरोसे आया हूं। ग्रामीणों से श्री गुप्ता ने कहा कि अपने जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछना जरुरी है कि विकास के लिए सांसदों ने इतने वर्श में क्या क्या काम किया।
श्री गुप्ता ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी अनुसूचित जाति के टोले की बदहाली बताती है कि सबके लिए विकास हुआ है पर इनके लिए विकास बाकी है। राजधानी से सटे इलाके में भी स्कूलों में टीचर नहीं हैं। जहां टीचर हैं वहां उनकी उपस्थिति नहीं है। हालत बदलने के लिए जरुरी है कि जनप्रतिनिधियों को बदलना जरुरी है।


Download Android App
Download iOS App



