पटना : बिहार प्रदेश प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लो) के पटना स्थित मुख्यालय पर लोकबंधु राजनारायण की 32वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी आंदोलन के प्रखर महानायक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रसपा (लो) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सिद्वनाथ राय ने कहा कि आजाद भारत में समता, सदभाव और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्श करनेवाले समाजवादी आंदोलन के संघर्शशील नेता जिन्होंने राममनोहर लोहिया के साथ मिलकर देश के गरीबों की आवाज बने, उनके बताये रास्तों पर चलकर और उनके आदर्शों का अनुपालन ही सही मायने में उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। इस मौके पर पार्टी के बिहार प्रभारी राजेश सिंह, मुन्ना कुमार, संदीप कुमार, अरविन्द कुमार, किरण यादव, रवीन्द्र कुमार सिंह , प्रो. वसीम हसन, अशोक कुमार शर्मा एवं कृश्ण मोहन कुमार सिन्हा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने अपने विचार व्यक्त किये।
समाजवादी लोकबंधु राजनारायण की 32वीं पुण्यतिथि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनायी गयी
Summary :
रवीन्द्र कुमार सिंह , प्रो. वसीम हसन, अशोक कुमार शर्मा एवं कृश्ण मोहन कुमार सिन्हा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने अपने विचार व्यक्त किये।


Download Android App
Download iOS App



