गुजरात के सूरत की जापान मार्किट में किन्नरों के प्रवेश को प्रतिबंद कर दिया गया है। मार्केट के प्रेसिडेंट ने यह फैसला किन्नरों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या के बाद लिया है। हालांकि किन्नरों के एक समुदाय ने इस फैसले का विरोध किया है। इस फैसले के बाद मार्केट में जगह-जगह पोस्ट लगाए गए हैं।
जापान मार्केट के प्रेसिडेंट एल शर्मा कहते हैं, वे लोगों को परेशान करते हैं, जब तक कि उन पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाता है, वे यह नहीं सीखेंगे कि उन्हें ऐसी चीजें नहीं करनी चाहिए। दूसरी तरफ इस प्रतिबंध का ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने विरोध किया है।

वहीं किन्नर समुदाय की सदस्य पायल कौर ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम इस प्रतिबंध से व्यथित हैं, जो पैसा हमें विशेष अवसरों पर इन बाजारों से मिलता है, वह हमारा भरण-पोषण करता है। एक सदस्य द्वारा किए गए अपराध के लिए उनके पूरे समुदाय को दंडित किया जा रहा है जो कि अनुचित है।

बता दें कि सूरत के रहने वाले गहरीलाल खटिक के घर में बेटे का जन्म हुआ। बेटे के जन्म की खुशी में तीन किन्नर नेग लेने पहुंचे थे। किन्नरों ने गहरीलाल खटिक से 11 हजार रुपये की मांग की लेकिन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले गहरीलाल ने किन्नरों को 2100 रुपये देने की बात कही। इस बात पर किन्नर भड़क गए और मनचाहा नेग नहीं मिलने पर नवजात बच्चे के पिता को इतना पीटा की हॉस्पिटल में 2 दिन के बाद दम तोड़ दिया।


Download Android App
Download iOS App



