हैदराबाद: सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी में काम करने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर अपनी महिला सहकर्मी को शादी का प्रस्ताव मना करने पर परेशान करने का मामला दर्ज किया गया है। घटकेश्वर थाने के पुलिस निरीक्षक बी प्रकाश ने पीटीआई को बताया कि चरण चौधरी पिछले छह माह से अपनी 23 वर्षीय सहकर्मी को शादी के लिए कथित तौर पर परेशान कर रहा है।
पुलिस अधिकारी ने महिला की शिकायत के आधार पर बताया, ‘बुधवार रात को चरण महिला के घर गया और उससे शादी की बात की, जिसे उसने स्पष्ट रूप से ठुकरा दिया। इसके बाद उसने महिला की कथित तौर पर पिटाई की और उसे दीवार की ओर धक्का देकर भाग गया।” महिला की शिकायत के बाद भादंसं की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
-भाषा


Download Android App
Download iOS App



