हरीश रावत ने साधा BJP पर निशाना, कहा- चुनाव आयोग के निर्देशों की अवहेलना कर रही धामी सरकार

Summary :

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक संवाददाता सम्मेलन में मौजूदा सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार चुनाव आयोग के निर्देशों की अवहेलना कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक संवाददाता सम्मेलन में मौजूदा सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार चुनाव आयोग के निर्देशों की अवहेलना कर रही है। हरीश रावत ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद आबकारी विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए। इसके जरिये करोड़ो रुपए का खेल खेला गया। 
इतना ही नहीं, आबकारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता विभाग में चहेतों को पोस्टिंग दी गई। शिक्षा विभाग में खुले तौर पर छुट्टी के दिन 600 से ज्यादा तबादला आदेश जारी किए गए। चुनाव आयोग के पास कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई है। रावत ने कहा, चुनाव आचार संहिता लगने के बाद नियुक्तियां करना उचित नही है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से दर्जाधारियो के मामले पर संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि जिन अधिकारियों के आदेश से दर्जाधारियो को नियुक्ति दी जा रही है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
चुनाव के मद्देनजर रावत ने किया यह वादा
कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के चुनाव प्रचार प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो गैस सिलेंडर की कीमत 600 रुपये से कम रहेगी। उन्होंने मुफ्त बिजली और पानी का भी वादा किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ करीबी मुकाबले को भांपते हुए रावत ने सत्ताधारी खेमे में हलचल पैदा कर दी है। रावत का यह अवतार 2002 के अवतार से अलग है, जब उन्हें पार्टी आलाकमान ने दरकिनार कर दिया था ताकि उनके कट्टर एनडी तिवारी के मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो सके।

Desk Team