हैदराबाद में 27 वर्षीय पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में इंसाफ के लिये बीते चार दिनों के अंदर चेंज.ओआरजी पर देश भर से करीब 15 लाख से ज्यादा लोगों ने याचिका पर दस्तखत किए । चेंज.ओआरजी के एक बयान के मुताबिक 29 नवंबर को शुरू की गई इस याचिका के समर्थन में 24 घंटे के अंदर ही तीन लाख लोगों ने दस्तखत किये और इसे लगातार समर्थन मिल रहा है।
बयान में कहा गया, “चार दिनों के अंदर विरोध और गुस्सा दर्ज कराने के लिये नागरिकों द्वारा 500 याचिकाएं शुरू की गईं और उसपर आठ लाख से ज्यादा लोगों ने दस्तखत किये। मुंबई के पशु चिकित्सक डॉ. शांतनु कोडापे ने इसे शुरू किया था।”


Download Android App
Download iOS App



