गुजरात : वडोदरा में भयंकर सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, 17 अन्य घायल, CM रूपाणी ने जताया शोक

Summary :

वडोदरा के पुलिस आयुक्त आर. बी. ब्रह्मभट्ट ने बताया कि हादसा वाघोडिया सर्कल पर हुआ जब मिनी ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

गुजरात के वडोदरा शहर की बाहरी इलाके में बुधवार की सुबह एक मिनी ट्रक के एक अन्य ट्रक से टकराने की घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।
हताहत हुए सभी लोग मिनी ट्रक में सवार थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । वडोदरा के पुलिस आयुक्त आर. बी. ब्रह्मभट्ट ने बताया कि हादसा वाघोडिया सर्कल पर हुआ जब मिनी ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि जिन 10 लोगों की मौत हुई वे सभी सूरत शहर के वराछा इलाके के थे और पंचमल जिले के पावागढ़ जा रहे थे। वडोदरा के पुलिस आयुक्त आर. बी. ब्रह्मभट्ट ने कहा, ‘‘ पांच महिलाओं सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मिनी ट्रक में करीब 25 लोग सवार थे, जिसने ट्रक ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी।’’ वाघेला ने बताया कि घायलों को नगर निगम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। रूपाणी ने ट्वीट किया, ‘‘ वडोदरा के पास सड़क हादसे में लोगों की मौत की खबर से काफी दुखी हूं। अधिकारियों को हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’’

वाघेला ने बताया कि जिन 10 लोगों की मौत हुई वे सभी सूरत शहर के वराछा इलाके के थे और पंचमहल जिले के पावागढ़ के पास स्थित एक मशहूर धार्मिक स्थल जा रहे थे। वारछा के कुछ परिवारों ने पावागढ़, वडताल और डाकोर (खेड़ा) में स्थित मंदिरों के दर्शन के लिए मिनी ट्रक किराये पर लिया था। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

गायों की सुरक्षा के लिए CM शिवराज का फैसला- MP में ‘गौ कैबिनेट’ का गठन, ये पांच विभाग होंगे शामिल

Desk Team