भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष 23 अप्रैल को 2 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ सकते हैं। उन्हें चार अप्रैल को आना था, लेकिन कार्यक्रम स्थगित हो गया। अपने दो दिवसीय दौरे में बीएल संतोष पार्टी के कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष 23 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ सकते हैं। उन्हें चार अप्रैल को आना था, लेकिन कार्यक्रम स्थगित हो गया।
23 अप्रैल को 2 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे बीएल संतोष?
अपने दो दिवसीय दौरे में बीएल संतोष पार्टी के कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। पार्टी ने अभी राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की बैठक और चर्चा में होने वाले मसलों को खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि संतोष विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत और चुनाव के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भितरघात की शिकायतों की समीक्षा कर सकते हैं। उनके आने से पहले ही पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों की समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर ली थी। साथ ही चुनाव में हारी गई 23 विधानसभा सीटों की समीक्षा रिपोर्ट भी बना ली गई थी, जिसे अनुशासन समिति के सुपुर्द कर दिया गया है।
उपचुनाव को लेकर भी मंथन होने की संभावना
सूत्रों का कहना है कि संतोष के सामने भी यह रिपोर्ट रखी जा सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें रिपोर्ट के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव को लेकर भी मंथन हो सकता है। अभी पार्टी को यह तय करना है कि धामी किस विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। दिल्ली से लौटने के बाद सियासी हलकों में यह चर्चा गर्म है कि वह चंपावत विधानसभा से ही ताल ठोकेंगे।
इसके अलावा संतोष पार्टी कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के भी टिप्स दे सकते हैं। पार्टी अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में है और उसका फोकस विधानसभा सीटों पर है जहां वह चुनाव हारी या जहां उसकी जीत और हार का अंतर काफी कम रहा।


Download Android App
Download iOS App



