देवभूमि में कोविड-19 के 2,915 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Summary :

देवभूमि उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस जमकर कहर मचा रहा हैं। देवभूमि में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच बुधवार को 2,915 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई जो पिछले आठ महीनों में एक दिन में मिले कोविड मरीजों की सर्वाधिक संख्या है।

देवभूमि उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस जमकर कहर मचा रहा हैं। देवभूमि में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच बुधवार को 2,915 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई जो पिछले आठ महीनों में एक दिन में मिले कोविड मरीजों की सर्वाधिक संख्या है।इससे पहले प्रदेश में पिछले साल 26 मई को 2,991 मामले सामने आए थे।
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकडे जारी किए हैं। वह आज तक के सबसे कोरोना के सबसे ज्यादा केसों की पुष्टि करता है।  उत्तराखंड में बुधवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु भी हुई।
राजधानी देहरादून में सर्वाधिक केस 
ताजा मामलों में सर्वाधिक 1,361 मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि नैनीताल में 424, हरिद्वार में 374, उधमसिंह नगर में 217, पौड़ी गढ़वाल में 131 और अल्मोड़ा में 85 मामले सामने आए। प्रदेश में फिलहाल 8,018 मरीज उपचाराधीन हैं।
आपको बता दे कि कोरोना का ओमीक्रोन वेरिएंट देवभूमि को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है।  लेकिन इसी बीच उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव भी हैं।  जो कोरोना का सुपर स्प्रेडर साबित हो सकता हैं।  

Desk Team