असम के तिनसुकिया जिले में स्थित बागजान तेल के कुएं में लगी आग बुधवार को भी शांत नहीं हुई। इस घटना में अब तक 2 लोगों और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई दिनों से अनियंत्रित तरीके से गैस का रिसाव होने के बाद मंगलवार को लगी इस आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
असम के पर्यावरण एवं वन मंत्री परिमल सुखाबैद्य के मुताबिक असम सरकार आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन आग अब तेजी से गांवों की ओर बढ़ रही है। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए है। हालात पर काबू पाने के लिए NDRF और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। अब आस-पास की गांवों में आग फैलने और दो लोगों की मौत की खबरें आ रही हैं।
ऑयल इंडिया लिमिटेड के तेल कुएं में लगी आग इतनी भीषण है कि उसकी लपटें दो किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी से देखी जा सकती हैं। आग लगने के वक्त सिंगापुर की फर्म ‘‘अलर्ट डिजास्टर कंट्रोल’’ के तीन विशेषज्ञ वहां मौजूद थे और वहां से कुछ उपकरणों से हटाया जा रहा था।
तीनों विशेषज्ञ गैस रिसाव को बंद करने का प्रयास कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मी मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस पूरे मामले की जानकारी गृह मंत्री अमित शाह को दी है। घटना पर एक्सपेर्ट के अनुसार जिस तरह से ये आग लगी है उसे देखने से लगता है कि आग पर काबू पाने में एक महीने तक का समय लग सकता है।


Download Android App
Download iOS App



