झारखंड पुलिस ने मंगलवार को कहा कि 20 नक्सलियों पर इनाम घोषित किए जाएंगे। पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, ’20 नक्सलियों के नाम गृह विभाग को मंजूरी के लिए भेजे गए हैं। मंजूरी के बाद उनके नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि इनमें प्रयाग मांझी का नाम भी शामिल है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम है।
मांझी प्रतिबंधित नक्सली संगठन ‘भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी-माओवादी’ (भाकपा-माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य है। पुलिस ने सूची में शामिल लोगों की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इससे पहले राज्य सरकार ने 210 नक्सलियों की एक सूची को स्वीकृति दी थी। राज्य सरकार नक्सलियों के बारे में सूचना पाने के लिए इनाम घोषित करती है, ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। उनमें से कुछ समर्पण कर देते हैं और रुपये पा लेते हैं। नक्सली राज्य के 24 जिलों में से 18 में सक्रिय हैं।


Download Android App
Download iOS App



