सरकार ने बुधवार को बताया कि पिछले तीन वर्षों में रक्षा मंत्रालय ने 5.67 अरब डालर के 21 रक्षा आफसेट अनुबंध किये। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद यशो नाइक ने कहा कि भारत की आफसेट नीति के तहत विदेश रक्षा इकाइयों के लिये यह जरूरी बनाया गया है कि वह कुल सौदे की कम से कम 30 प्रतिशत राशि भारत में खरीद मद या अनुसंधान एवं विकास सुविधा में खर्च करें। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में करीब 5.67 अरब डालर के 21 रक्षा आफसेट अनुबंध किये गए।
पिछले 3 वर्षो में 5.67 अरब डालर के 21 रक्षा आफसेट अनुबंध हुए : सरकार
Summary :
भारत में खरीद मद या अनुसंधान एवं विकास सुविधा में खर्च करें। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में करीब 5.67 अरब डालर के 21 रक्षा आफसेट अनुबंध किये गए।


Download Android App
Download iOS App



