हल्द्वानी : उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य भूपाल राम आर्य ने नगर निगम पहुंचकर जन समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। श्री आर्य ने कहा कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए देहरादून न जाना पड़े तथा उनके धन व समय की बचत के साथ ही शिकायतों का त्वरित गति से मौके पर ही विधिवत निस्तारण करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जन सुनवाई आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों अधिकारों का किसी भी तरह का हनन नहीं होने दिया जायेगा तथा अधिकारों का हनन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चम्पावत सहित अन्य स्थानों पर भी जन सुनवाई दिवस का आयोजन किया जायेगा। सुनवाई के दौरान अनुसूचित जाति के 28 लोगों द्वारा अपनी विभिन्न समस्यायें आयोग सदस्य के सम्मुख दर्ज करायी। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायतों एवं समस्याओं का संज्ञान लेकर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
जनसुनवाई में 37 शिकायतों का निदान
बैठक में अनुसूचित जाति आयोग के कानूनी सलाहकार देव सिंह, एपी वाजपेयी, एएसपी अमित श्रीवास्तव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत डॉ राजेश कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ति जोशी, डीएसटीओ ललित मोहन जोशी के अलावा एचसी आर्य, सुन्दर लाल, शंकर लाल तथा अनुसूचित जाति विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग भूपाल राम आर्य द्वारा 6 अगस्त सोमवार को नैनीताल क्लब मे सुबह 11 बजे से शिकायती प्रकरणों की जनसुनवाई की जाएगी।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



