गुजरात में गुरुवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के 55 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 241 पहुंच गई है। 55 नए मामलों में से अकेले अहमदाबाद में 50 मामले सामने आए हैं, वहीं सूरत में 2 और दाहोद, आनंद सहित छोटा उदेपुर में एक-एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हुआ है।
देश में अबतक कोरोना के मरीजों की संख्या 5 हजार के पार जा चुकी है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 180 के ऊपर चला गया है। अच्छी बात है की 565 से ज्यादा संक्रमित लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके है। कोरोना से देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 162 नए मामले सामने आने की साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 1297 पहुंच गई है,जबकि 72 मरीजों की मौत हो चुकी है।
चीन में कोविड-19 के 63 नए मामलें सामने आए, अबतक करीब 3,335 लोगों की हुई मौत
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार रात नौ बजे तक देश भर में एक लाख 27 हजार से अधिक लोगों की कोरोना संबंधी जांच की जा चुकी थी। देश के 31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



