अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार देर रात 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी।
भूकंप का केन्द्र अलोंग के दक्षिण पूर्व में लगभग 40 किलोमीटर दूर था। भूकंप देर रात 1.45 बजे आया। राज्य की सरकारी वेबसाइट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश भारत के कम आबादी वाले राज्यों में से है, फिर भी यहां पर 12 लाख से अधिक लोग रहते हैं।
यूएसजीएस ने अनुसार जान-माल के नुकसान की कम आशंका है। चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार तिब्बत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो कि भारतीय राज्य से थोड़ी दूर ही स्थित है।


Download Android App
Download iOS App



