महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 6,603 नये मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,23,724 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस अवधि में 198 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में इस महामारी से अबतक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 9,448 हो गई है।
आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस अवधि में 4,634 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। अबतक प्रदेश में 1,23,192 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस समय महाराष्ट्र में 91,084 मरीज उपचाराधीन हैं। विभाग के अनुसार मुम्बई में कोविड-19 के 1,347 नये मरीज सामने आने से इस महामारी के कुल मामले बढ़कर 87,856 हो गये जबकि शहर में अबतक 5064 मरीजों की जान चली गयी है।
नये मामलों में मुम्बई महानगर क्षेत्र से 3,808 मरीज थे जिससे वहां कुल संक्रमितों की संख्या 1,55,578 हो गयी है और 107 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,759 हो गई है।
राज्य में फिलहाल 6,38,762 लोग घरों में पृथकवास में हैं जबकि 47,072 पृथक-वास केंद्र में हैं। अबतक राज्य में 11,61,311 लोगों का कोविड-19 परीक्षण किया गया है।महाराष्ट्र में कोविड-19 के आंकड़े इस प्रकार हैं: कुल मामले: 2,23,724, कुल मौत: 9,448, ठीक हो चुके मरीज:1,23,192, इलाजरत मरीज:91,084, कुल जांच:11,61,311 ।


Download Android App
Download iOS App



