नागपुर में कोरोना वायरस के मरीज के संपर्क में आने वाले 6 लोग हुए संक्रमित

Summary :

अधिकारी ने कहा, व्यक्ति की सरकारी अस्पताल में रविवार को मौत हो गई थी और सोमवार को आई उसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।

महाराष्ट्र के नागपुर में 6 व्यक्तियों में शुक्रवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक सभी 6 संक्रमित व्यक्ति 68 वर्षीय कोरोना मरीज के संपर्क में आए थे। नागपुर में स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कोविड-19 से ग्रसित 68 वर्षीय उक्त मरीज की रविवार को मौत हो गई थी। 
एक अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिजनों समेत 6 व्यक्तियों की जांच में गुरुवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। अधिकारी ने कहा, “व्यक्ति की सरकारी अस्पताल में रविवार को मौत हो गई थी और सोमवार को आई उसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब उसके संपर्क में आए छह लोगों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।” 

कोरोना महामारी : इंदौर में कोरोना से एक और डॉक्टर की मौत, राज्य में संक्रमितों की संख्या 451

उन्होंने कहा कि नागपुर में अब तक 25 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके है जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या में शुक्रवार को 26 की और बढ़ोतरी हो गई। अब तक ये कुल संख्या 1390 हो गई है। 

Desk Team