महाराष्ट्र में 6,190 नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज़ ,127 लोगो की मौत

Summary :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,190 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में इससे संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या शुक्रवार को बढ़ कर

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,190 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में इससे संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या शुक्रवार को बढ़ कर 16,72,411 हो गयी । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 127 लोगों की मौत हो गयी है जिससे राज्य में कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 43,837 हो गयी है। 
उन्होंने बताया कि प्रदेश में सफल इलाज के बाद 8,241 मरीज ठीक हुये हैं। इन्हें मिला कर राज्य में अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 15,03,050 हो गयी है । अधिकारी के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल 1,25,418 मरीजों का इलाज चल रहा है । मुंबई शहर में कोविड-19 के 1,145 नये मरीज सामने आये जिसके बाद यहां संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 2,56,505 हो गयी है । महानगर में संक्रमण से 32 और लोगों के मरने के साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 10,261 हो गयी । 

Desk Team