मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत सोमवार को छह बजे तक छह लोकसभा सीटों पर 66.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले लोकसभा चुनाव में इन छह सीटों पर 64.84 फीसद मतदान हुआ था। कुछ मतदान केंद्रों के बाहर अब भी मतदाताओं की कतार लगी है जो अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेगें। इसके बाद ही मतदान का अंतिम आंकड़ा आयेगा।
मध्यप्रदेश निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि प्रदेश की छह लोकसभा सीटों के लिए आज हुए चुनाव में शाम छह बजे तक 66.09 प्रतिशत मतदान हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और इस दौरान अब तक किसी प्रकार की हिंसक घटनाएं नहीं घटी हैं। उन्होंने कहा कि कल से अब तक तीन चुनाव में तैनात तीन कर्मचारियों की मृत्यु हुई है।
शाम छह बजे बजे तक सीधी में 56.82 प्रतिशत, शहडोल में 66.89 प्रतिशत, जबलपुर में 64.05 प्रतिशत, मंडला में 67.09 प्रतिशत, बालाघाट में 70.13 प्रतिशत एवं छिन्दवाड़ा में 72.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। छिंदवाड़ा विधानसभा में छह बजे तक 65.15 प्रतिशत मतदान हुआ इस सीट पर मुख्यमंत्री कमलनाथ उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।


Download Android App
Download iOS App



