ओडिशा में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 70% वोटिंग

Summary :

ओडिशा में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) के लिए चुनाव के पहले चरण में 70 फीसदी मतदान हुआ है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ओडिशा में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) के लिए चुनाव के पहले चरण में 70 फीसदी मतदान हुआ है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
राज्य चुनाव आयुक्त ए.पी. पाढ़ी ने कहा, इस चरण में 67.51 लाख मतदाताओं में से कम से कम 70 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर पहुंचे। हालांकि, मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है, क्योंकि अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है।
सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला मतदान 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चला। हालांकि, जिन जगहों पर मतदाता कतार में खड़े दिखे, उन्हें वोट डालने की अनुमति दी गई।
पांच बूथों पर हिंसा की सूचना 
पाढ़ी ने बताया कि ढेंकनाल जिले के तीन बूथ, जाजपुर जिले के सात बूथ और पुरी जिले के पांच बूथों पर हिंसा की सूचना है। उन्होंने कहा कि आयोग जिला कलेक्टरों से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला ले सकता है।
चुनाव आयुक्त ने कहा कि पंचायत चुनाव के अगले चार चरणों के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए डीजीपी को निर्देश जारी किए गए हैं। डीजीपी को कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।
22,379 बूथों पर हुआ मतदान 
राज्य के 71 प्रखंडों में 1,669 पंचायतों के 22,379 बूथों पर मतदान हुआ।
इस बीच, 13 वार्ड सदस्यों, 6 सरपंचों, तीन पंचायत समिति सदस्यों और एक जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की मृत्यु के कारण मतदान रद्द कर दिया गया था।
विशेष रूप से, 2017 के पंचायत चुनाव में लगभग 78 प्रतिशत मतदान हुआ था। पहले चरण में 76.65 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Shera Rajput