Covid-19 : महाराष्ट्र में महामारी से 786 पुलिसकर्मी संक्रमित, अब तक 7 की हुई मौत

Summary :

महाराष्ट्र में कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों के बड़ी संख्या में संक्रमित पाए जाने के बाद चिंता और बढ गई है।वैश्विक महामारी कोविड-19 से 786 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं

देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर जारी है। इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य के रूप में महाराष्ट्र सामने आया है। राज्य में वायरस का फैलाव लगातार बरकरार है और संक्रमितों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों के बड़ी संख्या में संक्रमित पाए जाने के बाद चिंता और बढ गई है। महाराष्ट्र में वैश्विक महामारी कोविड-19 से 786 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं और बल के सात कोरोना योद्धाओं की वायरस जान ले चुका है।
महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को बताया कि संक्रमित 786 में से 88 अधिकारी स्तर के हैं। सात कोरोना योद्धाओं की वायरस से मौत हो चुकी है। बल के 703 फिलहाल कोरोना संक्रमित हैं जिसमें 75 अधिकारी और 628 अन्य रैंक के हैं। संक्रमण से 76 उबर चुके हैं जिसमें 63 पुलिसकर्मी और 13 अधिकारी हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर तेजी से पैर पसार रहा है। राज्य में कोरोना के 1165 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोना वायरस से 48 और लोगों की मौत हो गई है।  1165 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,228 तक पहुंच गई है। और राज्य में वायरस से मरने वालों की संख्या 779 तक पहुंच गई है। शनिवार को अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी की स्थिति गंभीर, कोमा में गए

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई जानकारी में पिछले 24 घंटे में 1165 नए वायरस मरीज आए और कुल संख्या 20 हजार 228 हो गई। इस दौरान 48 रोगियों की मृत्यु से वायरस से मरने वालों की राज्य में कुल संख्या 779 पर पहुंच गई। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में भी हालात दिनों दिन बिगड़ रहे हैं। महाराष्ट्र के नये मामलों में मुंबई से ही 897 थे। मुंबई में संक्रमण प्रभावित कुल बारह हजार 864 हो गये। इस दौरान राज्य में संक्रमण से मरने वालों 48 में से मुंबई से ही 27 थे।

Desk Team