8 साल की बच्ची की हिम्मत ने बचाई छोटे भाई की जान, CCTV में कैद हुई बहादुरी

Summary :

NULL

कर्नाटक में एक सीसीटीवी फुटेज ने एक 8 साल की छोटी बच्ची की बहादुरी की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस बहादुर बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ ज़िला के एक गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज द्वारा रिकार्डिड वीडियों में दिख रहा है कि कैसे एक 8 साल की बच्ची ने गुस्सैल गाय से अपने 4 साल के छोटे भाई की जान को बचाया। यहां एक गाय अचानक से लड़की और उसके छोटे भाई पर हमला कर देती है। इसके बावजूद लड़की इस हमले से घबराती नहीं है।

वीडियो में देखें कैसे 8 साल की छोटी बच्ची ने गुस्सैल गाय से अपने भाई को बचाया

विपरीत परिस्थितियों में भी वह अपने भाई को बचाने में कामयाब होती है। उसकी बहादुरी की यह घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि अगर लड़की ने वक्त रहते सही कदम नहीं उठाया होता तो कुछ अप्रिय घटना हो सकती थी। 8 साल की आरती अपने चार साल के छोटे भाई के साथ घर के सामने खेल रही थी। वीडियो में दिखता है कि छोटा भाई एक टॉय कार पर बैठा था, जबकि आरती उस पर बैठे भाई को पीछे से धक्का दे रही थी। तभी सामने से अचानक एक गाय दौड़ते हुए आती है और आरती और उसके भाई पर हमला कर देती है।

आरती नाराज गाय से दूर जाने के लिए अपने भाई को एक कोने की तरफ खींचने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन गुस्सैल गाय लगातार कार्तिक पर हमला कर रही है। अंत में आरती अपने भाई को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर कार्तिक को पीछे कर खुद गाय के सामने आ जाती है। तभी अचानक एक आदमी आकर गाय को दोनों बच्चों से दूर कर वहां से भगा देता। हालांकि आरती की सूझ बूझ से उसका छोटा भाई एक गंभीर घटना का शिकार होने से बच। आरती के इस बहादुरी वाली वीडियो का सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ हो रही।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team