महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,998 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 21,88,183 हो गई जबकि 60 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 52,340 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बुधवार की तुलना में बृहस्पितवार को संक्रमण के कम मामले सामने आए, लेकिन मृतकों की संख्या अधिक रही। राज्य में बुधवार को संक्रमण के 9,855 नए मामले सामने आए थे जबकि 42 रोगियों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने कहा कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 85,144 है।
कुल 20,49,484 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। मुंबई में दिनभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,104 मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,29,846 हो गई। पांच रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 11,492 तक पहुंच गई है।


Download Android App
Download iOS App



