दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में शामिल होने वाले 9 लोगों की कोरोना वायरस के कारण हुई मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मरकज में शामिल होकर छत्तीसगढ़ लौटे आठ लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने चिखली स्थित आइसोलेशन सेंटर में आज शिफ्ट कर दिया है।
दिल्ली पुलिस ने मरकज में जिन आठ लोगों के शामिल होने एवं उऩके भिलाई जाने की की सूचना यहां की पुलिस को दी थी उन्हे पुलिस ने यहां खोज निकाला। यह सभी नूर मस्जिद फरीद नगर सुपेला में ठहरे हुए थे। इनमें पश्चिम बंगाल के मिदनापुर निवासी 04 पुरुष शेख मेहर अली, शेख अताउउदीन, मीर समसद, इस्माइल शेख,एवं 04 महिला अनसुरा बीबी, आसमा बीबी, अंजु बीबी और खुदन बीबी को पुलिस ने पकड़कर आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया।
दिल्ली : मोहल्ला क्लिनिक के एक और डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, प्रशासन ने चस्पा किए नोटिस
इन सभी से पूछताछ में पता चला कि वह 07 मार्च को दिल्ली से आए है। गनीमत यह रही कि ये लोग दिल्ली की उस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही भिलाई आ गए थे। इससे प्रशासन एवं पुलिस ने राहत की सांस ली हैं। इस बीच पुलिस ने भिलाई के सात मस्जिद प्रबंधन को नोटिस भेजकर पिछले तीन माह के अंदर मस्जिद में बाहर से आने जाने वालों की पूरी जानकारी मांगी गई है।


Download Android App
Download iOS App



