सोना मोहापात्रा ने बॉलीवुड सेलेब्स के लाखों-करोड़ो के दान पर कसा तंज,बोलीं PR जैसा तमाशा करना…

Summary :

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सारे सेलेब्स जो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सारे सेलेब्स जो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। यह सभी स्टार्स लगातार पीएम केयर्स रिलीफ फंड में दान कर देश की आर्थिक मदद में अपना हाथ बढ़ा रहे हैं। डोनेशन करने वाले लोगों में अक्षय कुमार,ऋतिक रोशन,वरुण धवन,प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस,अनुष्का-विराट,कपिल शर्मा आदि के नाम शामिल हैं। इस वक्त कोरोना रिलीफ फंड के कारण लगभग पूरा बालीवुड सुर्खियां बटोर रहा है। 
लेकिन हाल ही में इस मामले पर बॉलीवुड की फेमश सिंगर सोना मोहापात्रा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है। उन्हें डोनेशन का पीआर बनाना पसंद नहीं है। दरअसल हुआ कुछ यूं कि सोना मोहापात्रा के एक फैन ने ट्विटर पर उनसे कोरोना वायरस का शिकार हुए लोगों की सहायता करने के लिए कह दिया। इस बात पर सिंगर उस ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए कहती हैं वो पहले से ही कोरोना वायरस से जूझ रहे लोगों के लिए तीन जगह दान दे चुकी हैं। लेकिन उन्हें पीआर जैसा तमाशा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। 
यहां देखिए सोना महापात्रा का ट्वीट 

सोना मोहापात्रा अपने फैन को भी दान करने की सलाह देते हुए आगे कहती हैं अभिजीत आपसे भी जो गुंजाइश हो सके दान करो। हालांकि अपने ट्वीट में सोना ने किसी का नाम लिया है, लेकिन अब सोशल मीडिया की जनता सोना की इस तरह के रिएक्शन को बॉलीवुड स्टार्स के डोनेशन पर तंज कंसना बता रहे हैं। 
सोना मोहापात्रा का सोशल मीडिया पर अब ये जवाब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं लोग सोना के इस ट्वीट पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहें। 

बता दें कि मशहूर सिंगर सोना मोहापात्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर अपना रिएक्शन देने की वजह से चर्चा में रहती हैं। 
ठीक वैसे ही जैसे वह इस बार भी कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों की सहायता करने के बारे में बोलकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इससे पहले वो कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव पर भी अपनी प्रतिक्रिया देकर चर्चा का विषय बनी रही हैं। 

Desk Team