महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 9,336 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 60,98,177 हो गयी है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण से और 123 लोगों की मौत हुई है। राज्य में महामारी ने अभी तक कुल 1,23,030 लोगों की जान ली है।
विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दिन में 3,378 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। राज्य में अभी तक कुल 58,48,693 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं वहीं फिलहाल कुल 1,23,225 लोगों का कोविड का इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र में रिकवरी दर 95.91 प्रतिशत जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है।
विभाग के अनुसार, मुंबई में संक्रमण के 553 नये मामले आये हैं और 24 लोगों की मौत हुई हैं । शहर में अभी तक 7,24 675 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 15,544 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।
मुंबई डिविजन से 1,775 नये मामले आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है। डिविजन में अभी तक कुल 16,02,903 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि संक्रमण से 32,293 लोगों की मौत हुई है।
नासिक डिविजन से 669 नये मामले आए हैं जबकि पुणे डिविजन से 2,380 नये मामले आए हैं जिनमें सतारा जिले से आए संक्रमण के 764 मामले भी शामिल हैं। कोल्हापुर डिविजन से 389, कोल्हापुर जिले से 1,461 और सांगली जिले से 1,073 मामले आए हैं।
विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में कोविड की स्थिति कुछ इस प्रकार है…. अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 60,98,177, संक्रमण से हुई कुल मौतें 1,23,030, संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 58,48,693, वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,23,225, कुल नमूनों की जांच 4,25,42,943, आज हुए नमूनों की जांच 2,22,063।


Download Android App
Download iOS App



