गंगारामपुर (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर इलाके में शनिवार को भाजपा की विजय रैली के दौरान पार्टी नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झपड़ में दोनों ओर से कई लोग जख्मी हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिना संबंधित अधिकारियों की अनुमति के ‘जबरन’ ‘अभिनंदन यात्रा’ की।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने जब रैली को रोकना चाहा तो गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं की उनसे झड़प हो गई, जिसमें दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए।
इससे पहले बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समेत किसी भी दल को विजय रैली निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



