शिवसेना के विधायक एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा है कि पार्टी ने हर तरीके से विधायकों की मदद की, ऐसे में बगावत करने वाले विधायकों को पार्टी नेतृत्व की पीठ पर ‘छुरा घोंपकर’ क्या हासिल हुआ। आदित्य ने जलगांव में शनिवार को एक रैली में यह बात कही। जलगांव शिवसेना से बगावत करने वाले नेता एवं वर्तमान में मंत्री गुलाबराव पाटिल का विधानसभा क्षेत्र है। अपने संबोधन में आदित्य ने कहा, ‘‘हमने उन्हें टिकट दिया, वे निर्वाचित हों, इसके लिए सभी प्रयास किए और हर संभव तरीके से उनकी मदद की। उन्होंने हमारे पीठ में छुरा क्यों घोंपा? धोखा देकर उन्हें क्या हासिल हुआ?’’
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और 39 विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी थी
आदित्य ने कहा, ‘‘उन्हें जो भी मिला, अपने लिए मिला। उन्होंने जनता को कुछ भी वापस नहीं लौटाया।’’ गौरतलब है कि इस वर्ष जून में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और 39 विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी थी, जिससे राज्य की उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाडी सरकार गिर गई थी।30 जून को शिंदे को मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। शिंदे सरकार में गुलाबराव पाटिल के पास जलापूर्ति विभाग है। उद्धव नीत सरकार में भी राव के पास यही विभाग था।


Download Android App
Download iOS App



