चुनाव से पहले रंग में AAP! BJP ने मदद के लिए कांग्रेस का लिया सहारा, आप बोली-ILU-ILU, Video Viral

Summary :

गुजरात में भाजपा की अटकी हुई चुनावी गाड़ी को बचाने में पूरा ज़ोर लगाती कांग्रेस……. ये है चुनावों में BJP और Congress के ILU-ILU की कहानी

गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले है। राज्य में जनता को लुभाने के लिए भाजपा पार्टी से लेकर अलग राजनीतिक दल प्रचारों में  लगी हुई है। इसी बीच विधानसभा चुनाव से पहले एक  दिलचस्प सा वीडियो वायरल हो रहा है। जैसे की इस वीडियों में देखा जा रहा है कि गुजरात में अपनी सत्ता को कायम रखने के लिए भाजपा प्रचार करने में लगी हुई है इसी दौरान बीजेपी की गाड़ी एक गढ्ढे में फस जाती है तो फसी गाड़ी को निकालने के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रचार वाहन का सहारा लिया जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दृश्य पर आम आदमी पार्टी चटकारे ले रही है और वीडियो को शेयर करते हुए कह रही है कि गुजरात में भाजपा और कांग्रेस पार्टी मिलकर रणनीति बना रही है। 

‘आप’ ने कहा, भाजपा और कांग्रेस की   ILU-ILU की कहानी  
आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि गुजरात में भाजपा की प्रचार गाड़ी गढ्ढे में फसी तो कांग्रेस ने आगे बढ़कर मदद की । इसी से साबित होता है कि दोनों पार्टीयों में पुराने समये से दोस्टी बनी हुई है। इसी को लेकर आप पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से एक वीडियों को साझा किया और कहा कि गुजरात के चुनावों में भाजपा और कांग्रेस पार्टी की  ILU-ILU की कहानी।
कुल 182 सीटों के लिए होंगी वोटिंग
आपको बता दें कि गुजरात में चुनावी बिगुल बज जुका है और भाजपा, कांग्रेस, आप राज्य में जोरों शोरों से प्रचार करने में लगी हुई है। गुजरात में दो चरणों में वोटिंग होंगी। पहले चरण में 1 दिसंबर को वोट होंगे और दूसरे चरण में 2 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 

Desk Team