बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रविवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी साझा की। जिसके बाद से उनके सभी फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आप सभी को सूचित करूं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मेरे शरीर में करोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं. मैंने डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारनटीन में रहूंगा।
इसके अलावा उन्होंने लिखा, मैं आप सभी का आपके सपोर्ट के लिए पहले ही शुक्रिया अदा करता हूं। मैं आप सभी को अपने सेहत की जानकारी देता रहूंगा। ऐसा वक्त पहले कभी नहीं आया था, असामान्य समय है। मुझे विश्वास है कि पूरी मानवता इस वायरस से लड़कर जंग जीतेगी।
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर राकुल प्रीत सिंह और नीना गुप्ता के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग फिल्म सिटी में कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। कोरोना दौर में स्टार्स शूटिंग से पहले पूरी सुरक्षा बरत रहे हैं। सारे नियमों का पालन करते हुए फिल्मों की शूटिंग की जा रही है लेकिन फिर भी कोरोना की वजह से आए दिन किसी ना किसी फिल्म की शूटिंग रूक रही है।


Download Android App
Download iOS App



