शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली “असंवैधानिक” राज्य सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी और बहुत जल्द गिर जाएगी। शिवसेना अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य अपनी ‘शिव संवाद यात्रा’ के तहत जालना जिले के बदनापुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
आदित्य ठाकरे ने कहा, “महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि यह सरकार कैसे चलाई जा रही है। यह असंवैधानिक सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। यह बहुत जल्द गिर जाएगी।” आदित्य की यह टिप्पणी उच्चतम न्यायालय द्वारा शिवसेना के 16 बागी विधायकों की अयोग्यता से संबंधित मामले की सुनवाई 14 फरवरी से शुरू होने से पहले आई है।


Download Android App
Download iOS App



