महाराष्ट्र के अमरावती जिले में कोरोना वायरस का बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रशासन सख्त हो गया है। यहा 22 फरवरी को रात आठ बजे से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू रहेगा। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते यह निर्णय लिया गया है। राज्य के एक मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्री यशोमति ठाकुर ने कहा कि लॉकडाउन एक मार्च को सुबह आठ बजे तक लागू रहेगा।
एक अधिकारी ने कहा कि वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर अमरावती में लागू लॉकडाउन के अलावा अमरावती संभाग के अकोला, वाशिम, बुलढाणा और यवतमाल जिलों में भी कई तरह के प्रतिबंध लागू रहेंगे। अमरावती की जिला प्रभारी मंत्री ठाकुर ने रविवार को कोरोना वायरस के हालात की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में हालिया बढ़ोत्तरी को काबू करने के लिए अमरावती में सप्ताह भर का लॉकडाउन लगाना आवश्यक था।


Download Android App
Download iOS App



