उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से हवा से चलने वाली मोटरसाइकिल बनाने वाले हर्रावाला के छठवीं कक्षा के छात्र अद्वैत क्षेत्री ने सोमवार को मुलाकात की। श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड में अनेक प्रतिभाशाली बच्चे हैं। हमारा प्रयास है कि ऐसे बच्चों को आगे भी इसी तरह के इनोवेटिव कार्यों के लिए अलग फंड की व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्तर पर इस मोटरसाइकिल के मॉडल का प्रस्तुतीकरण कराया जायेगा।
अद्वैत ने बताया कि उसे गुब्बारे से प्रभावित होकर इस मोटरसाइकिल को बनाया। इसे बनाने में उन्हें डेढ़ साल का समय लगा। इससे वायु, ध्वनि और मृदा से संबंधित कोई प्रदूषण नहीं होता है। वह इस मोटरसाइकिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को समर्पित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत अभियान में यह उनका छोटा सा योगदान है। वह भविष्य में एस्ट्रोनॉटिक्स के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने मोटरसाइकिल का मॉडल को देखने के लिए श्री त्रिवेन्द्र को आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने इस मॉडल को बनाने पर बधाई देते हुए उनका आमंत्रण स्वीकार किया।


Download Android App
Download iOS App



