देश भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप बरकरार है। इस महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना से संक्रमितों और मृतकों के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच कर्नाटक में कोरोना वायरस के आठ नए मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में संक्रमित मामलों की कुल संख्या 520 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ‘‘ सोमवार शाम से मंगलवार दोपहर तक 8 नए मामले सामने आए हैं।’’ अब तक राज्य में कोविड-19 के 520 मामलों की पुष्टि की गई है। विभाग ने अपनी मध्याह्न स्थिति रिपोर्ट में कहा कि ‘‘इनमें से 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 198 लोग ठीक हो चुके हैं।’’ आठ नए मामलों में से, छह कलबुर्गी से हैं और ये सभी पहले से संक्रमित एक मरीज के संपर्क आये थे। इनमें से चार महिलाएं हैं। नए मामलों में एक व्यक्ति बेंगलुरु शहर का है, जबकि एक गडग से है।
MP सरकार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक करोड़ लोगों को मुफ्त में बांटेगी विशेष काढ़ा
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार मंगलवार को भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29435 तक पहुंच गई है वहीं अब तक 934 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 1543 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 30 हजार के करीब पहुंच गयी है । इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 62 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 934 हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



