महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बीजेपी और सहयोगी शिवसेना के बीच जारी सियासी रस्साकशी के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सोमवार को दिल्ली में मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि फडणवीस पार्टी अध्यक्ष शाह से मिलने सोमवार सुबह यहां पहुंचे। मुलाकात शाह के आवास पर हुई।
मुलाकात के बाद फडणवीस ने कहा, मैं नई सरकार के गठन पर कौन क्या बोलता है मैं इसको लेकर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि नई सरकार जल्द बनेगी, मुझे भरोसा है। यह चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर लड़ा था। बीजेपी 105 सीटें जीती थी और शिवसेना 56 सीटों पर विजेता रही थी। 

मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों दलों के बीच गतिरोध बना हुआ है। शिवसेना इस पद के लिए 50:50 का फार्मूला चाहती है लेकिन बीजेपी इस पर तैयार नहीं है। आधिकारिक तौर पर फडणवीस ने शाह से यह मुलाकात महाराष्ट्र के किसानों को राहत पैकेज देने के लिए केंद्र से और मदद मांगने के लिए की है।


Download Android App
Download iOS App



