मध्यप्रदेश में पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से विज्ञापनों पर सरकार ने कुल 68 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा के सवाल पर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। भाजपा विधायक के सवाल पर लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया, ‘‘प्रदेश सरकार ने 17 दिसंबर 2018 से 20 जून 2019 तक प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापनों पर कुल 68.23 करोड़ रुपये खर्च किये हैं।’’
मुख्यमंत्री ने बताया कि 68.23 करोड़ रुपये में, राज्य सरकार ने प्रिंट मीडिया में 51.84 करोड़ रुपये तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 16.39 करोड़ रुपये के विज्ञापनों पर व्यय किये हैं। कमलनाथ ने बताया, ‘‘प्रदेश सरकार द्वारा मार्च माह में सबसे अधिक 17.14 करोड़ रुपये विज्ञापनों (प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों) पर खर्च किये गये जबकि जनवरी और फरवरी माह में यह खर्च क्रमश: 15.44 करोड़ तथा 15.43 करोड़ रुपये था।’’


Download Android App
Download iOS App



