उत्तराखंड के द्वाराहाट से बीजेपी विधायक महेश नेगी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को यह केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही महेश नेगी की पत्नी को भी रेप केस में आरोपी बनाया गया है।
शनिवार को एसीजेएम पंचम की कोर्ट ने विधायक पर रेप और रीता नेगी पर अनैतिक कार्य करते हुए मामले को दबाने के आरोप में अविलंब मुकदमा दर्ज करने को कहा था। गौरतलब है कि एक महिला ने बीजेपी विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
महिला ने विधायक से एक बच्ची होने का भी दावा किया है। वहीं विधायक की पत्नी रीता नेगी ने भी महिला पर अपने पति को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक ने वर्ष 2016 से उसके साथ नैनीताल, दिल्ली, मसूरी तथा देहरादून आदि अलग-अलग स्थानों पर कथित तौर पर दुष्कर्म किया।


Download Android App
Download iOS App



