भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के मद्देनजर एक सप्ताह के लिए समारोहों की योजना बनाई है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के लिए पूरे देश में समारोह 14 सितंबर को शुरू हो जाएंगे।
इन समारोहों में कपड़ों से निर्मित थैलों के वितरण, रक्तदान शिविर, नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाना, चश्मों के वितरण, प्लाजमा दान करने समेत अन्य कल्याणकारी कार्यक्रम शामिल हैं।
हरियाणा भाजपा प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ के अनुसार, “समारोहों के दौरान पार्टी की प्राथमिकता लोक कल्याण होगा।” धनखड़ ने कहा, “कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ हुये लोगों से कार्यक्रम के दौरान प्लाजमा दान करने का अनुराेध किया जाएगा और हम पर्यावरण संरक्षण पर बहुत जोर दे रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “हम लोगों से प्लास्टिक के थैले का इस्तेमाल नहीं करने और उसकी जगह पर कपड़ों के बैग का इस्तेमाल करने की अपील करेंगे। नेत्र जांच शिविर और रक्तदान शिविर भी लगाये जाएंगे।”


Download Android App
Download iOS App



