सनातन धर्म पर दिए बयान के बाद उदयनिधि स्टालिन ने हमला कर BJP की तुलना जहरीला सांप से की

Summary :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है, उन्होंने कहा, ‘कचरे से निकलकर रेंगते हुए सांप हमारे घर में घुस जाता है,

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है, उन्होंने कहा, ‘कचरे से निकलकर रेंगते हुए सांप हमारे घर में घुस जाता है, अगर हमें सांप को खत्म करना है, तो हमें सुनिश्चित करना होगा कि कचरा भी नहीं रहे, इसलिए लोगों को 2024 में तमिलनाडु से बीजेपी और एआईएडीएमके को उखाड़ फेखने  के लिए तैयार रहना चाहिए,’ उन्होंने कहा, ‘हमने 2021 के विधानसभा चुनावों में गुलामों की पैकिंग करवाई, अब हमें 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके मालिकों को घर भेजना चाहिए।
मच्छर भगाने वाले कॉइल के जरिए भाजपा कसा तंज
 उदयनिधि ने सनातन धर्म पर दिए बयान को लेकर बीजेपी पर  हमला करते हुए एक फोटो शेयर किया है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने मच्छर भगाने वाले कॉइल की तस्वीर साझा की है, उनकी इस तस्वीर से उनके द्वारा दिए बयान से जोड़ा जा रहा  है, जिसमें उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी से की थी, उनके इसी बयान को लेकर देश में काफी आक्रोश देखने को मिला, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।
उदयनिधि ने कहा, सनातन धर्म के खिलाफ आवाजें हमेशा रहेगी बुंलद
सनातन धर्म पर हुए बवाल को लेकर उदयनिधि ने कहा कि वह भविष्य में इस तरह के मुद्दे उठाते रहेंगे, उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में पिछले 100 सालों में सनातन धर्म के खिलाफ आवाजें उठाई जाती रही हैं, हम अगले 200 साल तक इस पर बोलना जारी रखने वाले हैं, उदयनिधि ने कहा कि सनातन धर्म पर दिया गया उनका बयान कुछ नया नहीं है, उनका कहना है कि बीआर आंबेडकर, पेरियार और एम करुणानिधि ने इस मुद्दे पर कहा है।

Desk Team