आईआईटी मद्रास और इतालवी कंपनी के बीच समझौता

Summary :

अनुसार दोनों संस्थानों के शोधकर्ता बायोमास गैसीकरण, कतैलिस्ट सीओ टू मेथनॉल और दहन तथा ऑक्सी दहन की परियाजनाओं पर काम करेंगे

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने ऊर्जा के क्षेत्र में अनुसंधान एवं सहयोग के लिए इतालवी कंपनी सोताकारबो सोसाइटी टेक्नोलाजी एवाजनेट कार्बोन से अनुबंध किया है। आईआईटी मद्रास की विज्ञप्ति के अनुसार दोनों संस्थानों के शोधकर्ता बायोमास गैसीकरण, कतैलिस्ट सीओ टू मेथनॉल और दहन तथा ऑक्सी दहन की परियाजनाओं पर काम करेंगे।

इस सम्बंध में आईआईटी मद्रास के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग एवं अन्य केन्द्रीय संस्थानों की संयुक्त टीम ने इटली के सोटाकारबो शिविर जाकर उनकी टीम से मुलाकात की।बायोमास और कोल ऊर्जा को बढ़वा देने के उद्देश्य से दोनों संस्थानों ने संयुक्त विकास समझौते पर हस्ताक्षर किये।

 संयुक्त विकास समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद सोटाकारबो की अंतरराष्ट्रीय संबंध की निदेशक डॉ जियानी सेरा ने कहा कि हमारे साथ काम करने से दोनों संस्थानों को फायदा पहुंचेगा, इसके साथ ही दोनों संस्थानों के युवा शोधकर्ता नये परियोजनाओं पर साथ काम कर सकेंगे। औद्योगिक परामर्श और प्रायोजित अनुसंधान, आईआईटी मद्रास के डीन प्रोफेसर रवींद्र गेट्टू ने कहा कि वह इस अवसर का स्वागत करते हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से स्थायी ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य किये जा सकते हैं।

Desk Team