इंडियन टेलीविजन के इतिहास में एक ऐसा भी समय था जब हम मनोरंजन के लिए केवल दूरदर्शन पर ही निर्भर थे। लेकिन जब से केबल टीवी आया तो हमें मनोरंजन के लिए बहुत सारे विकल्प मिले और यह केबल टीवी हमारे जीवन का धीरे-धीरे एक अहम हिस्सा बन गया। लोगों के लिए बहुत बड़ी संख्या में चैनल थे जिसके बाद प्राइवेट कंपनियों ने धीरे-धीरे मार्केट में एंट्री की और कहा कि इन नए चैनल के जरिए हम लोगों को और मनोरंजन दे पाएंगे।
हालांकि आज के दौर में टीवी चैनलों को वेब सीरीज और इंटरनेट के माध्यम से दिखाने वाले इन सीरियलों से अच्छा कॉम्पटीशन मिल रहा है। इंटरनेट की पहले के समय से तुलना करें तो इसका कनेक्शन बहुत सस्ता हो गया है और अब इंटरनेट बहुत दूरी तक चला गया है। वेब सीरीज की मार्केट की कितनी बढ़ गई है इस बात का आंदजा तो हम इससे लगा सकते हैं कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉॅ और ऋच चड्डा भी वेब सीरीज मेंं काम कर रहे हैं और इसका हिस्सा हैं।
वेब सीरीज की दुनिया में कई प्रतिभाशाली अभिनेता और अभिनेत्रियों ने कदम रखा है और उन सबने अपनी अदाकारी से लोगों को बहुत प्रभावित किया है जिसकी वजह से इन सितारों को कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में रोल ऑफर हो रहे हैं।
हम आपको कुछ बेहतरीन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने वेब सीरीज में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता है और नर्ई पहचान बनाई है।


Download Android App
Download iOS App
















