AIMIM सांसद इम्तियाज जलील के साथ मारपीट के मामले में NCP उम्मीदवार गिरफ्तार

Summary :

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट उस समय हुई जब इम्तियाज जलील कटकट गेट मतदान केंद्र का दौरा करने आये थे।

महाराष्ट्र में कल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान औरंगाबाद में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन के सांसद इम्तियाज जलील के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार कादिर मौलाना को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट उस समय हुई जब इम्तियाज जलील कटकट गेट मतदान केंद्र का दौरा करने आये थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए जिसके कारण इम्तियाज जलील को मामूली चोटें भी आयी हैं। 

राज्यपाल जगदीप धनखड़ का बयान, बोले-ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में किसी प्रकार की सेंसरशिप है

इस घटना के बाद सांसद ने कादिर मौलाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की भी मांग की। शिकायत दर्ज होने के बाद कादिर मौलाना और उनके सहायक अज्जू पहलवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

Desk Team